वर्ष १९८२ में नई दिल्ली में आयोजित एषियाई खेलों का उत्तराधिकारी संगठन भारतीय खेल प्राधिकरण को संकल्प में दर्षाए अनुसार खेलों का प्रोत्साहन करने के उद्देष्य से खेल विभाग, भारत सरकार के संकल्प संख्या १-१/८३/भाखेप्रा दिनांक २५ जनवरी, १९८४ के अन्तर्गत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम १८६० के अन्तर्गत 01 सोसायटी के रूप में स्थापित किया गया । इसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से १९८२ में नई दिल्ली में आयोजित नवें एषियाई खेलों के लिए निर्मित/नवीनीकृत निम्नलिखित स्टेडियमों का अनुरक्षण और उसका उपयोग करने का दायित्व भी सौंपा गयाः- १. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम २. इंदिरा गांधी स्टेडियम(इंडोर) औरयमुना वैलोड्रम ३. मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम ४. डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जीतरणताल परिसर ५. डा० कर्णी सिंह निषानेबाजी रेंज इसके साथ साथ खेल चेतना को प्रोत्साहन देने और उसका विकास करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने के उद्देष्य से सम्पूर्ण शारीरिक षिक्षा एवं खेल संस्थान सोसायटी (स्नाइप्स) , जिसमें ने०सु०रा०खे० संस्थान पटियाला और इसके केन्द्र तथा ग्वालियर और तिरूवन्नतपुरम में स्थिति ०२ ल.रा.शा.षि. महाविद्यालय सम्मिलित थे, को ०१मई १९८७ को भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ मिला दिया गया । तथापि ल.रा.शा.षि. महाविद्यालय, ग्वालियर को विष्वविद्यालय का दर्जा'' प्राप्त होने के पश्चात् सितम्बर १९९५ में भारतीय खेल प्राधिकरण से अलग कर दिया गया । |